
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर सबसे बड़ी बोली लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही ग्रीन अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
फिर भी क्यों सिर्फ 18 करोड़?
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को ऑक्शन में भले ही 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगी हो, लेकिन नियम के मुताबिक उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। इसका कारण है IPL का Maximum Fee Rule, जिसके अनुसार:
- किसी विदेशी खिलाड़ी को ऑक्शन में चाहे जितनी भी बड़ी बोली लगे, उन्हें अधिकतम 18 करोड़ रुपये ही दिए जा सकते हैं।
- यह रकम हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब और पिछले मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ी की कीमत में से कमतर को लागू करके तय की जाती है।
- इस बार हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत 27 करोड़ में बिके थे।
बाकी बचे 7.20 करोड़ का क्या होगा?
- KKR के खाते से पूरे 25.20 करोड़ कटेंगे।
- ग्रीन को 18 करोड़ मिलेंगे।
- शेष 7.20 करोड़ रुपये BCCI के पास जाएंगे और इसे बोर्ड खिलाड़ियों के वेलफेयर फंड में उपयोग किया जाएगा।
कैमरून ग्रीन का आईपीएल करियर
- ग्रीन ने IPL में अब तक दो सीजन खेले हैं।
- 2023: मुंबई इंडियंस
- 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- कुल 29 मैचों में 28 पारियों में 46.6 की औसत और 153.7 की स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए।
- इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए।
कैमरून ग्रीन की ये बड़ी कीमत और ऑक्शन में हुई बिडिंग साफ संकेत देती है कि KKR उन्हें टी20 में टीम का मुख्य ऑलराउंडर बनाने की रणनीति पर है।


