IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से क्यों हटाया? क्या ये है सबसे बड़ी वजह

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने अचानक शुक्रवार 15 दिसंबर को कप्तानी से हटा दिया गया है। हार्दिक पांड्या को इस टीम के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया है। अब सबसे बड़ा सवाल जो हर फैन के जहन में खड़ा हो रहा है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से आखिरी क्यों हटाया गया है? हर कोई इस सवाल का जवाब जानना चाह रहा है। हम भी और आप भी इसी जवाब को ढूंढ रहे हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई जवाब सामने नहीं आया है।

क्या है रोहित की कप्तानी जाने का कारण?

अब अगर रोहित शर्मा के आंकड़ों को देखें तो उनकी कप्तानी जाने का सबसे बड़ा कारण उनके पिछले कुछ सालों के आंकड़े भी हो सकते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ नजर आ रहा है कि रोहित शर्मा पिछले सात सीजन से बतौर बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे हैं। वह पिछले सात सीजन में सिर्फ एक बार ही 400 प्लस रन बना पाए हैं। वहीं पिछले दो सीजन में उन्होंने सिर्फ दो पचासे ही लगाए हैं। आइए जानते हैं कि रोहित शर्मा ने पिछले सात आईपीएल सीजन में कितने-कितने रन बनाए हैं:-

रोहित शर्मा का पिछले 7 सीजन का प्रदर्शन

  • IPL 2023- 332 रन
  • IPL 2022- 268 रन
  • IPL 2021- 381 रन
  • IPL 2020- 332 रन
  • IPL 2019- 405 रन
  • IPL 2018- 286 रन
  • IPL 2017- 333 रन

क्या यही है सबसे बड़ी वजह?

अब रोहित शर्मा का परफॉर्मेंस ग्राफ सामने है। यह उनकी कप्तानी जाने की सबसे बड़ी वजह है या नहीं इस पर स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया जा सकता। लेकिन यह एक कारण हो सकता है। मुंबई की टीम का प्रदर्शन भी इसका कारण हो सकता है। हालांकि, पिछले सीजन टीम प्लेऑफ में गई थी। लेकिन उससे पहले 2019 और 2020 में चैंपियन बनने के बाद अगले दो साल 2021 और 22 में टीम ने परफॉर्मेंस से निराश किया था। 2022 में तो टीम नीचे से टॉप पर रही थी।

खड़े हुए कई सवाल

यह रोहित शर्मा की कप्तानी जाने के कारण हो सकते हैं। पर अब तो कप्तानी चली गई है। वह आगामी सीजन खेलेंगे या नहीं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे या नहीं। रोहित शर्मा का आईपीएल करियर क्या खत्म हो गया है। क्या टी20 से रोहित शर्मा रिटायरमेंट ले लेंगे। ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल जो अब क्रिकेट फैंस के जहन में है कि क्या रोहित शर्मा आईपीएल के बाद टीम इंडिया से भी अपनी कप्तानी गंवा देंगे? क्या अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित कप्तानी नहीं करेंगे? इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए फैंस को कुछ वक्त तक इंतजार भी करना पड़ सकता है।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *