IPL 2024: कौन हैं अरशद खान? मैच हारकर भी जीत लिया दिल

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार को खेला गया मुकाबला भले ही दिल्ली ने जीत लिया हो, लेकिन लखनऊ का एक खिलाड़ी हैरान कर गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर अरशद खान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को चौंका दिया। अरशद खान अकेले ही मैदान में डटे रहे, हालांकि लखनऊ की टीम मैच हार गई, लेकिन अरशद ने अपनी स्पिरिट से करोड़ों दिल जीत लिए।

अरशद खान आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। जब लखनऊ के धुरंधर बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटने लगे तो अरशद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के ठोक 175.76 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन ठोके। वह आखिरी बॉल तक मैदान में डटे रहे, हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके।

कौन हैं अरशद खान?

मध्य प्रदेश के गोपालगंज के सिवनी तहसील में जन्मे अरशद खान की उम्र 27 साल है। वह ऑलराउंडर के तौर पर पहचान रखते हैं। अरशद बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। निचले क्रम पर विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही अरशद सीम बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस मैच में एक विकेट भी चटकाया।

https://x.com/IPL/status/1790437418555895877

पिता से सीखीं बारीकियां

अरशद ने अपने पिता अशफाक के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां सीखी थीं। वह सिवनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कोच की भूमिका निभा चुके हैं। अरशद के शानदार प्रदर्शन के बूते उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंडर-19, अंडर-23 टीमों में जगह बनाने के बाद अरशद ने सीके नायडू ट्रॉफी 2020 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 400 रन ठोके और 36 विकेट चटकाए। वह टूर्नामेंट में हाईऐस्ट विकेट टेकर थे। इसके बाद उन्हें एमपी की सीनियर टीम में जगह मिली।

https://x.com/LucknowIPL/status/1790439050974736768

https://x.com/LucknowIPL/status/1790438748271882315

मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे अरशद खान

अरशद के लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 2022 की नीलामी में खरीदा, लेकिन वे चोट के कारण पूरे सीजन से चूक गए। खास बात यह है कि अरशद 2023 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट चटकाए, लेकिन आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इसके बाद लखनऊ ने उन्हें महज 20 लाख रुपये देकर अपना बना लिया। हालांकि इस बार भी लखनऊ ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। अरशद ने सिर्फ तीन मुकाबले ही खेले। जिसमें उन्होंने 83 के औसत से 83 रन और एक विकेट चटकाया।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading