IPL 2024: विराट कोहली ने पहले ही मुकाबले में रचा इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है। खिलाड़ी ने चेन्नई के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली यह इतिहास रचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। वहीं, विराट इस इतिहास को बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के अलावा 5 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। चलिए आपको बताते हैं कोहली ने चेन्नई के खिलाफ क्या इतिहास रचा है।

https://x.com/RCBTweets/status/1771193362336391243?s=20

कोहली ने क्या इतिहास रचा

विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ 6 रन बनाते ही बड़ा कारनामा कर दिखाया है। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। कोहली से पहले सिर्फ 5 ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 12 हजार से अधिक टी20 रन हैं। खास बात है इन 5 बल्लेबाजों में से एक भी बल्लेबाज भारतीय नहीं हैं। कोहली टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। कोहली के बाद टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 क्रिकेट में अभी तक 11156 रन बना लिए हैं। रोहित के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर शिखर धवन का नाम आता है। गब्बर के नाम से मशहूर खिलाड़ी शिखर धवन ने टी20 क्रिकेट में कुल 9645 रन बनाए हैं।

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1771194570010771673?s=20

कोहली ने रचा एक और इतिहास

विराट कोहली ने आज की पारी के साथ ही चेन्नई के खिलाफ अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली किन्हीं दो टीमों के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने चेन्नई के खिलाफ भले ही सिर्फ 21 रनों की पारी खेली है, लेकिन फिर भी कोहली ये 2 ऐतिहासिक पारी खेलने में सफल रहे हैं। आज के मैच में कोहली का बल्ला आग उगल सकता था। कोहली एक छक्का भी लगा चुके थे, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके।

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल: 14562 रन

शोएब मलिक: 13360 रन

कीरोन पोलार्ड: 12900 रन

एलेक्स हेल्स: 12319 रन

डेविड वार्नर: 12065 रन

विराट कोहली: 11994 रन

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

विराट कोहली: 11994 रन

रोहित शर्मा: 11156 रन

शिखर धवन: 9645 रन

सुरेश रैना: 8654 रन

रॉबिन उथप्पा: 7272 रन

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading