IPL 2024 Auction: पैट कमिंस पर लगी ऐतिहासिक बोली, SRH ने बनाया रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट फिर वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस पर अभी तक की मौजूदा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग गई है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था लेकिन उन्हें खरीदा सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे लेकिन स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। पिछले सीजन में 18.50 करोड़ के बिके सैम करन को उन्होंने पीछे छोड़ा। पहली बार आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी है।

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी (अभी तक)

पैट कमिंस- 20.50 करोड़ (SRH)

सैम करन- 18.50 करोड़ (PBKS)

कैमरून ग्रीन- 17.50 करोड़ (MI)

बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़ (CSK)

क्रिस मॉरिस- 16.25 करोड़ (RR)

कैसा है पैट कमिंस का IPL रिकॉर्ड?

पैट कमिंस ने 2014 में आईपीएल डेब्यू किया था। वह अभी तक इस लीग में 42 मुकाबले खेले हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ एक अच्छे कैप्टेंसी मैटेरियल भी हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट व वनडे की चैंपियन है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी वह 2021 में वह हिस्सा थे। अब वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। उनके नाम आईपीएल में 45 विकेट और 379 रन दर्ज हैं।

SRH ने बनाई मजबूत टीम

सनराइजर्स हैदराबाद के पास हेनरिक क्लासेन और एडेन मारक्रम पहले से थे। अब इस टीम ने पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के रूप में दो बड़े खिलाड़ी खरीद लिए हैं। यह टीम अब अनुभवी और मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, सिर्फ दो भयंकर खरीद के बाद अब फ्रेंचाइजी के पास मात्र 5 करोड़ रुपए ही बाकी हैं। हेड को हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपए में खरीदा था।

  • Related Posts

    IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading