IPL 2024 Auction: पॉवेल पर करोड़ों की बारिश, हैरी ब्रूक को हुआ भारी नुकसान; एक बड़ा खिलाड़ी अनसोल्ड

आईपीएल 2024 का ऑक्शन शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी रोवमेन पॉवेल पर पहली बोली लगी है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। पहली बोली में ही कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक जंग दिखी। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.4 करोड़ की कीमत पर खरीदा लिया। पॉवेल पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्हें दिल्ली की टीम ने रिलीज किया था।

रॉवमेन पॉवेल का आईपीएल में प्रदर्शन?

पॉवेल ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इससे पहले 17 मैच खेलते हुए 257 रन बनाए थे और 1 विकेट लिया था। उनका स्ट्राइक रेट 146 से ऊपर का रहा है। अब आगामी सीजन में वह ब्लू नहीं बल्कि पिंक जर्सी में नजर आएंगे। वह संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान के साथ जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

हैरी ब्रूक को हुआ बड़ा घाटा

GridArt 20231219 181402623

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था। अब आगामी ऑक्शन में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते नजर आएंगे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उनके ऊपर दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई और 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। यानी इस बार उन्हें सवा 9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

GridArt 20231219 181332352

करुण नायर रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी राइली रूसो और भारत के लिए ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके करुण नायर को कोई खरीदार नहीं मिला। पहले सेट में वह अनसोल्ड गए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। पिछले साल वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन फिलहाल आगामी सीजन के लिए पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें अपना इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। साथ ही वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग देखने को मिली।

Related Posts

IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान: “ऐसा सवाल है तो 2000-3000 रन मार दूंगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading