“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की भावना के साथ केंद्रीय भूजल बोर्ड, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

पटना, 21 जून 2025।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय भूजल बोर्ड, मध्य पूर्वी क्षेत्र, पटना परिसर में आज योग का एक भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य हेतु योग” (Yoga for One Earth, One Health) रही, जो मानव, प्रकृति और पर्यावरण के सामूहिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक श्री राजीव रंजन शुक्ला ने की। उन्होंने अधिकारियों, वैज्ञानिकों, तकनीकी व सहायक कर्मचारियों सहित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षिका पूनम कुमारी के निर्देशन में योगाभ्यास

सुबह के शांत वातावरण में आयोजित योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षिका पूनम कुमारी ने किया। उन्होंने उपस्थित जनों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और ध्यान जैसे महत्वपूर्ण आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस किया।

नियमित योग और पर्यावरणीय जागरूकता पर बल

सत्र के अंत में क्षेत्रीय निदेशक श्री शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों से नियमित योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशील जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने योग प्रशिक्षिका पूनम कुमारी को उत्कृष्ट निर्देशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन जहां स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का माध्यम बना, वहीं इसने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” जैसे वैश्विक संदेश को भी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जीवंत किया।


विशेष संदेश: योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर “समग्र स्वास्थ्य” की ओर ले जाती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण और नई परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री की सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं; भागलपुर फोरलेन गंगा पथ को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *