पटना पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप, बीसीए अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात

पटना | 14 अगस्त 2025: सासाराम के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप बुधवार को पटना पहुंचे। पाटलिपुत्र स्थित बिहार क्रिकेट संघ (BCA) कार्यालय में उन्होंने अध्यक्ष राकेश तिवारी से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों के बीच आकाश दीप के क्रिकेट सफर, मेहनत, संघर्ष और हालिया अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा हुई। राकेश तिवारी ने कहा,

“आकाश दीप ने अपने समर्पण, संघर्ष और निरंतर प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”

बीसीए कार्यालय से निकलने के बाद आकाश दीप, राकेश तिवारी के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मिले।

युवाओं के लिए प्रेरणा
राकेश तिवारी ने कहा कि आकाश दीप का क्रिकेट करियर उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। कठिन परिस्थितियों में लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा, “आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन बिहार क्रिकेट के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। बीसीए लगातार प्रयासरत है कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर मिलें, ताकि और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।”


 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद में समृद्धि यात्रा के दौरान 88 योजनाओं का उद्घाटन और 73 का शिलान्यास किया, 9066 जीविका दीदियों को 145 करोड़ रुपये का चेक वितरित

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज…

    Continue reading
    भागलपुर में सजेगा ‘राम दरबार’! लाजपत पार्क के पास 25 मार्च से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; अयोध्या की तर्ज पर विराजेंगे रामलला, 4 दिनों तक मचेगी धूम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी में ‘अयोध्या’…

    Continue reading