राजद में अंदरूनी घमासान: भाई वीरेंद्र का बागियों पर हमला, बोले– लालू-तेजस्वी से धोखा करने वालों को जनता नहीं करेगी माफ

पटना: मनेर से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बुधवार को पार्टी के अंदर उठ रहे विरोधी सुरों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन नेताओं को आड़े हाथों लिया जो लालू यादव के नाम पर राजनीति में आगे बढ़े, लेकिन अब उनके फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं।

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार एडी सिंह की हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया था। कुछ नेताओं ने लालू यादव और तेजस्वी यादव के निर्णयों पर सवाल उठाए, वहीं विधायक फैजल रहमान के वोटिंग से गायब रहने और वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया।

इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिन लोगों को लालू यादव ने आगे बढ़ाया और माफ किया, उन्हीं लोगों ने सबसे ज्यादा धोखा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने लालू के नाम पर राजनीति, पैसा और ताकत हासिल की, लेकिन समय आने पर उनका साथ छोड़ दिया।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव को आत्ममंथन करने की जरूरत है। माना जा रहा है कि उनका इशारा शिवानंद तिवारी की ओर था, जो हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।

परिवारवाद के मुद्दे पर भी भाई वीरेंद्र ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव पर हमेशा परिवारवाद का आरोप लगाया गया, लेकिन आज लगभग हर पार्टी अपने परिवार को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग पहले परिवारवाद के खिलाफ थे, वे खुद अब उसी राह पर चल रहे हैं।

भाई वीरेंद्र ने अपने राजनीतिक सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि तमाम दबाव और परेशानियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए लालू यादव ही सर्वोच्च नेता हैं और उनके बाद तेजस्वी यादव।

फैजल रहमान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लालच में बिक गए या झुक गए, लेकिन वे अंत तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय राजद और उनके सिद्धांतों का होगा।

  • Related Posts

    गोपालगंज में रेस्टोरेंट की आड़ में ‘गंदा धंधा’! पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का खुलासा; संचालक समेत 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जमुई से ‘विकसित बिहार’ का मास्टर प्लान! नीतीश ने फूंका ‘सात निश्चय-3’ का बिगुल; 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और ‘Ease of Living’ पर महा-ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading