इंटर सेंटअप की 13 और 15 की परीक्षा अब 23 और 25 को

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने 13 नवंबर और 15 नवंबर को होने वाली इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा (सैद्धांतिक) की तिथि में संशोधन किया है। 13 को होने वाली परीक्षा अब 23 नवंबर को तो 15 वाली परीक्षा 25 नवंबर को होगी।

बोर्ड ने परीक्षा तिथि में संशोधन करते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज दिया है। बोर्ड ने कहा है कि अपरिहार्य कारण से यह संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेज दिया है। प्लस टू स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा ली जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का रोडमैप है बजट 2026-27.. गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार बोले— सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दस्तावेज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *