बिहार में प्रचंड सर्दी की वापसी, ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित; किसानों की चिंताएं बढ़ीं

बिहार में ठंड ने एक बार फिर से अपने प्रचंड रूप में दस्तक दी है। बुधवार को दिनभर सर्द हवाओं का कहर जारी रहा। ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोगों का जनजीवन ठहर-सा गया। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड और तापमान का हाल

अधिकतम तापमान 15.5°C वहीं न्यूनतम तापमान 10.9°C रहा। पछुआ हवाएं 5.2 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले 1-2 दिनों में ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। उत्तर बिहार में आसमान साफ रहने और देर सुबह तक मध्यम से घने कोहरे के छाने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18-22°C वहीं न्यूनतम तापमान 12-15°C रह सकता है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 5 से 10 किमी/घंटा तक रहने की उम्मीद है।

पाले से फसलों को नुकसान

कड़ाके की ठंड के साथ पाले की वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरसों, मटर, आलू, टमाटर, पत्तेदार सब्जियों, गन्ना, पपीता, नींबू और आम जैसी फसलों को पाले से भारी नुकसान होने की संभावना है।

ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में कमी देखी गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इस सर्द मौसम ने आम जनता के साथ-साथ किसानों के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। सरकार और संबंधित विभागों को चाहिए कि मौसम से जुड़े अलर्ट को ध्यान में रखते हुए फसलों को बचाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराएं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *