
बोधगया, 20 अगस्त 2025:बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना एवं इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (ICRISAT) के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी फैसिलिटेशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में, तथा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के सहयोग से एक दिवसीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार (IPR) जागरूकता कार्यशाला 19 अगस्त 2025 को सब-रीजनल साइंस सेंटर, बोधगया के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ICRISAT, हैदराबाद से आए विशिष्ट वक्ता डा. सूर्य मणी त्रिपाठी, ग्लोबल हेड-लीगल सर्विसेज, ने बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


