उद्योगपति उमेश शर्मा का खरीक और बिहपुर में भव्य अभिनंदन, तुलसीपुर गांव को गोद लेने की घोषणा

भागलपुर। एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और समाजसेवी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू का सोमवार को खरीक और बिहपुर में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सम्मानित किया।

खरीक में अभिनंदन समारोह, ग्रामीणों की रखी मांगें

खरीक प्रखंड के इंटर स्कूल में जिला पार्षद गौरव राय के प्रयास से आयोजित समारोह में उमेश शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुणाल कुमार नटवर ने किया।
इस मौके पर गौरव राय ने कहा कि उमेश शर्मा के आगमन से क्षेत्र में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने स्थानीय विकास के लिए केला आधारित उद्योग, तुलसीपुर में मीटिंग हॉल और विवाह भवन, नाला निर्माण जैसी मांगें रखीं।
विधायक नरेंद्र कुमार नीरज, मनीष कुमार, सज्जन भारद्वाज समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय विकास की मांगें उठाईं।

तुलसीपुर गांव को गोद लेने की घोषणा

अपने संबोधन में उद्योगपति उमेश शर्मा ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं की भारी उपस्थिति की सराहना की। उन्होंने तुलसीपुर गांव को गोद लेने की घोषणा करते हुए वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति, स्कूलों का विकास, जल निकासी की व्यवस्था, जीविका प्रशिक्षण, केला आधारित उद्योग और फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का वादा किया।

बिहपुर में शांति ढाबा पर हुआ स्वागत

इसी दिन बिहपुर प्रखंड के झंडापुर एनएच-31 स्थित शांति ढाबा में एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स के जोनल मैनेजर संजय कुमार के संयोजन में उमेश शर्मा का भव्य अभिनंदन हुआ। इस दौरान झंडापुर निवासी युवा उद्यमी सौरभ कुंवर समेत एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में उमेश शर्मा ने कहा कि बिहार के गांवों में आज भी लोग मूलभूत जरूरतों से जूझ रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में उनका चैरिटेबल ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करेगा।

मौके पर रहे कई गणमान्य

दोनों आयोजनों में ब्रजेश कुमार, सुबोध कुमार, चंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आशा जताई कि उमेश शर्मा की घोषणाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बांका: जमीन विवाद में बेटे–बहू की दरिंदगी, 55 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई — दोनों हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading
    भागलपुर: रहस्यमय परिस्थितियों में महिला लापता, परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading