उद्योगपति मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये का किया डिमांड; पुलिस ने जांच शुरू की

देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देनेवाले ने मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है और कहा है कि अगर वे पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।  सूत्रों ने बताया कि 27 अक्तूबर के दिन मुकेश अंबानी की ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख़्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

धमकी भरे ईमेल में लिखा था- “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india” (अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे निशानेबाज हैं।) इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

ऐसा नहीं है कि मुकेश अंबानी को पहली बार धमकी मिली है। इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में देर रात गोलियों की गूंज से दहला इलाका, घर लौट रहे युवक की हत्या; रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन मकानों पर चला बुलडोजर; पांच भूमिहीन परिवारों को मिली अस्थायी राहत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *