भारत का कृषि निर्यात 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान, पढ़े पूरी रिपोर्ट

देश का कृषि निर्यात 2030 तक दोगुना होकर 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने सोमवार को यह बात कही। फिलहाल भारत का कृषि निर्यात 50 अरब डॉलर का है। उन्होंने कहा कि भारत वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। बर्थवाल ने यहां ‘इंडसफूड मेला-2024’ में कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि आज भारत का 50 अरब डॉलर का निर्यात 2030 तक दोगुना होकर लगभग 100 अरब डॉलर हो जाएगा।’

एशिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय प्रदर्शनी

इंडसफूड मेला दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी खाद्य और पेय प्रदर्शनी है। सचिव ने कहा कि ‘रेडी-टू-ईट’ फूड सेगमेंट जैसे सेक्टर्स में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्योग जगत से आयातक देशों की तकनीकी मानक जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

इस साल अधिक रहेगा देश का कृषि निर्यात

मेले का उद्घाटन करते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चावल, गेहूं और चीनी सहित कुछ प्रमुख वस्तुओं की खेप पर लगाए गए अंकुशों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में देश का कृषि निर्यात पिछले साल के 53 अरब डॉलर के स्तर से अधिक रहेगा। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि निर्यात प्रतिबंध और अंकुशों की वजह से इस वित्त वर्ष में लगभग चार से पांच अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित होगा।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: यूएई के पोर्ट पर आग, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर किया बड़ा हमला, तेल बाजार पर मंडरा रहा खतरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading