भारतीय युद्धपोत तबर ने स्पेनिश नौसेना के साथ किया समुद्री अभ्यास

भारत और स्पेन के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तबर ने स्पेनिश नौसेना के साथ समुद्री अभ्यास किया। यह अभ्यास स्पेन के मलागा बंदरगाह पर किया गया। जहाज के चालक दल ने दो दिनों के प्रवास के दौरान स्पेन की नौसेना के साथ कई पेशेवर कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी सहभागिता को बढ़ाना था।

बता दें कि भारतीय नौसेना का अग्रणी आधुनिक सुविधाओं से लैस जहाज आईएनएस तबर 25 अगस्त को दो दिन की यात्रा पर स्पेन के मलागा बंदरगाह पहुंचा। बता दें कि भारत और स्पेन के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1956 में नई दिल्ली में स्पेनिश दूतावास के शुरू होने के साथ स्थापित हुए थे। स्पेन की विशाल तटरेखा होने के कारण भारत उसके साथ समुद्री सुरक्षा की प्रमुख भूमिका को स्वीकार करता है और विभिन्न रचनात्मक एवं सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से स्पेन के साथ जुड़ता रहा है।

दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में संबंधों को विस्तार देना यात्रा का मुख्य उद्देश्य

आईएनएस तबर की इस यात्रा का उद्देश्य इन संबंधों को और सशक्त बनाना तथा समुद्री क्षेत्र में संबंधों को विस्तार देने के नए अवसर तलाशना है। मलागा से प्रस्थान करने से पहले युद्धपोत तबर ने स्पेनिश नौसेना के जहाज अटालया के साथ एक नौसैनिक अभ्यास में भी हिस्सा लिया।

भारतीय नौसेना दुनिया भर की नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। आईएनएस तबर आधुनिक हथियारों एवं सेंसर की एक बहुमुखी रेंज से लैस है। यह भारतीय नौसेना के शुरुआती स्टील्थ फ्रिगेट में से एक है, जो रडार से बच निकलने में सक्षम है। यह जहाज भारतीय नौसेना के स्वॉर्ड आर्म फ्लीट का हिस्सा है, जो पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में सेवारत है।

  • Related Posts

    18 महीने बाद सऊदी से लौटा पति, 2 महीने की प्रेग्नेंट मिली पत्नी! वतन वापसी के कुछ ही घंटों बाद ‘खूनी’ अंत; रूह कंपा देगी बेवफाई की ये दास्तां

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    निशांत अब संभालेंगे बिहार की कमान? पिता से 5 गुना ज्यादा संपत्ति, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और आध्यात्मिक स्वभाव; जानिए ‘जूनियर नीतीश’ का पूरा प्रोफाइल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading