फेड के बयान से पहले सपाट खुले भारतीय शेयर बाजार, फाइनेंस और एफएमसीजी शेयरों में तेजी

नीतिगत ब्याज दरों पर बुधवार देर शाम जारी होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार करीब सपाट खुले हैं। सभी मुख्य सूचकांकों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

सुबह 9:19 तक सेंसेक्स 85 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,990 और निफ्टी 21 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,393 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में फाइनेंस से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखी गई।

निफ्टी बैंक 55 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 52,224 पर था। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। आईटी, फार्मा और मेटल पर दबाव बना हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी करीब सपाट कारोबार हो रहा है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 23 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,157 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 10 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,476 पर बना हुआ है। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, पावर ग्रिड , आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स हैं। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि फेड द्वारा ब्याज दरों को लेकर आज देर शाम होने वाले निर्णय का निवेशक इंतजार कर रहे हैं। इस कारण बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप से निकलकर लार्जकैप में अधिक निवेशित होने का यह सही समय है। इससे पहले मंगलवार के सत्र भी शेयर बाजार करीब सपाट बंद हुआ था।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच की मांग पर आज सुनवाई

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 30 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…