भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने इस दरगाह में चढ़ाई चादर, प्रशंसकों की जुटी भीड़

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी आज सुबह उत्तराखंड के रुड़की पहुंचे और उन्होंने पिरान कलियर दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शमी दरगाह पर चादर चढ़ाते हुए दिख रहे हैं।

जुटी शमी के प्रशंसकों की भीड़

जैसे ही शमी के प्रशंसकों को ये बात पता चली कि वह दरगाह पहुंचे हैं तो उनके अभिवादन में काफी भीड़ जुट गई। शमी ने भी अपने समर्थकों का दिल से स्वागत किया।

बीते हफ्ते ही शमी चर्चा में थे, जब उन्होंने अपने दिल की बात साझा की थी। शमी अपनी पत्नी के साथ रहने वाली बेटी आयरा को बहुत याद करते हैं। दरअसल शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद चल रहा है। शमी और हसीन की शादी 2014 में हुई थी और बेटी आयरा का जन्म 2015 में हुआ था।

बता दें कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वह साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी चूक गए थे। हालांकि वर्ल्ड कप के दौरान पीएम मोदी ने खुद शमी की पीठ थपथपाई थी।

  • ये भी पढ़े..

    छात्र आंदोलन को मिला बॉलीवुड का समर्थन! आलिया भट्ट बोलीं- “देश का भविष्य इन युवाओं के हाथ में, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए”

    Share Add as a preferred…

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…