भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर फेरा पानी, ईरानी और पाकिस्तानी नागरिकों को ऐसे कराया मुक्त

भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों का एक और प्रयास को विफल कर दिया है। नौसेना ने इस बार पाकिस्तान और ईरान के दलों को बचाया है। भारतीय नौसेना ने एक्स पोस्ट में बताया कि 31 जनवरी को मछली पकड़ने वाली जहाज एफवी ओमारी पर समुद्री डकैती की सूचना मिली, जिस पर नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफवी ओमारी का पता लगाया। नौसेना ने बताया कि आईएनएस शारदा ने जहाज को रोक दिया और तुरंत की गई कार्रवाई ने समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जहाज के सभी सदस्यों को बनाया गया था बंधक

नौसेना ने बताया कि ईरानी झंडे वाले समुद्री जहाज पर सात लुटेरे चढ़ गए थे और चालक दल के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया था। नौसेना के मुताबिक, आईएनएस शारदा ने शुक्रवार तड़के जहाज को रोका और सभी की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर करने के लिए अपने कई हेलीकॉप्टर और नौकाओं का इस्तेमाल किया।

ईरानी और पाकिस्तानी नागरिक थे सवार

नौसेना ने बताया कि आईएनएस शारदा ने एफवी ओमारी पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्यों की सफल रिहाई सुनिश्चित की है, जिसमें 11 ईरानी और आठ पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। जहाज ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा बंदी बनाए गए चालक दल के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए एफवी ओमारी पर बोर्डिंग भी की।

Related Posts

पीरपैंती पावर प्लांट: सरकार की जमीन पर खेती करने वालों को DM की दो टूक- ‘2015 में मुआवजा ले लिया, अब जमीन हमारी; भड़काने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में ‘गुरुजी’ की पोस्टिंग का मजाक: मांगा गोपालगंज, भेज दिया कटिहार; विधान परिषद में ट्रांसफर पॉलिसी पर सरकार की फजीहत

Share Add as a preferred…

Continue reading