चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की न्यूजीलैंड से भिड़ंत

रचिन रवींद्र (108) और केन विलियम्सन (102) के तूफानी शतकों से न्यूजीलैंड ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में 50 रन से पराजित किया। अब चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को कीवियों का सामना दुबई में भारत से होगा।

दोनों टीमें 25 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होगी। पिछली बार 2000 में केन्या में खेली थी तब न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। हालांकि तब यह आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट था। इस मैच के साथ ही पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का अंत हो गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 362 रन बनाकर इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। कीवियों ने 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया (356/5) की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ इसी गद्दाफी स्टेडियम में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा।

  • ये भी पढ़े..

    फिल्म निर्माता धर्मेश सांगाणी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, FEMA जांच में विदेशी संपत्तियों और बैंक खातों से जुड़े अहम दस्तावेज मिले

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *