वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ईरान नहीं: ट्रंप का दावा

एयरफोर्स वन में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति—“समझौता हो चुका है”

भारत ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी

वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “हमने पहले ही समझौता कर लिया है।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने भारत को यह संकेत दिया है कि वह रूसी कच्चे तेल के कम आयात की भरपाई के लिए वेनेजुएला से दोबारा तेल खरीद शुरू कर सकता है।


“दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार, अब हमारे नियंत्रण में”

ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है और यह अब “हमारे नियंत्रण में” है। जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन वेनेजुएला को दिए कर्ज की भरपाई तेल आपूर्ति से करेगा, तो ट्रंप ने कहा—“चीन का स्वागत है।”


क्यूबा पर भी सख्ती, सरकार गिरने की भविष्यवाणी

ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने क्यूबा से बातचीत शुरू कर दी है और क्यूबा की तेल सप्लाई पर अंकुश लगाया गया है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि क्यूबा की सरकार गिरने वाली है।


भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

ट्रंप के दावे पर भारत सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच बातचीत हुई थी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जन-संपर्क जैसे क्षेत्रों में भारत-वेनेजुएला साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति जताई।


क्यों अहम है यह बयान

अमेरिका लंबे समय से ईरान और रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर दबाव बनाता रहा है। ऐसे में ट्रंप का यह दावा ऊर्जा कूटनीति में बड़े बदलाव का संकेत देता है। हालांकि, अंतिम स्थिति भारत सरकार की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading