
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में पहुंचे।
टॉस से पहले रोहित मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीत
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीती थी। इस बार भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब डिफेंड करने मैदान पर उतरी है।
पूर्व कप्तान रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया का समर्थन किया और खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इसके अलावा, रोहित इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
संन्यास के बाद रोहित और कोहली
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दोनों अब केवल वनडे में खेलते हैं और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।


