एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन मैदान पर शुरुआत से ही एक और विवाद देखने को मिला।
हाथ ना मिलाने पर फिर से विवाद
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा को एक बार फिर इग्नोर कर दिया। इससे पहले 14 सितंबर को हुए लीग मैच में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। उस मैच में भारतीय टीम ने मैच रेफरी एंडी प्रायक्रॉफ्ट के जरिए संदेश भिजवाया था कि वे हाथ नहीं मिलाएँगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी शिकायत आईसीसी से की थी और रेफरी को हटाने की मांग रखी थी, लेकिन आईसीसी ने उसे खारिज कर दिया था।
टीम इंडिया में दो बदलाव
भारतीय टीम में इस बार दो बड़े बदलाव हुए हैं। ओमान के खिलाफ आराम करने वाले वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उनकी जगह पिछली बार खेले अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ा है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव
पाकिस्तान ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। हसन नवाज और खुशदिल शाह को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया है।
टीम इंडिया की प्लेइंग XI
- अभिषेक शर्मा
- शुभमन गिल
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- तिलक वर्मा
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- शिवम दुबे
- हार्दिक पांड्या
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- वरुण चक्रवर्ती
- जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान की प्लेइंग XI
- सैम अयूब
- साहिबजादा फरहान
- सलमान अली आगा (कप्तान)
- हुसैन तलत
- मोहम्मद हारिस
- मोहम्मद नवाज
- फहीम अशरफ
- शाहीन शाह अफरीदी
- हैरिस रऊफ
- अबरार अहमद


