भारत ने हॉकी में पाक को लगातार 15 वीं बार हराया

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत शनिवार को गत चैंपियन भारत ने हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से मात दे दी। पाक को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ने पाक के खिलाफ लगातार आठ साल और 17 मैचों (15 जीत, 2 ड्रॉ) से अपना अजेय अभियान जारी रखा है।

भारत की यह छह टीमों के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है। मैच में पाकिस्तान ने अहमद नदीम (8वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल की, लेकिन हरमनप्रीत सिंह ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को जीत दिलाई। यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की पहली हार थी। भारत और पाकिस्तान दोनोें पहले ही अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

सेमीफाइनल 16 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को होगा। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत हांग्झोउ एशियाई खेलों में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था। इससे पहले भारतीयों ने एसीटी के चेन्नई चरण में पाक को 4-0 से हराया था।

  • Related Posts

    रफ्तार है सबसे बड़ा हथियार: IPL 2026 से पहले मयंक यादव का बड़ा बयान

    आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ…

    Continue reading
    IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

    आईपीएल 2026 शुरू होने से…

    Continue reading