कहा – बिहार की जनता बदलाव चाहती है, एनडीए सरकार को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
पटना।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि इंडिया गठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि आने वाले दिनों में बिहार की जनता मौजूदा सरकार को करारा जवाब देगी।
सरकार पर सीधा हमला
तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा –
- लोग मौजूदा सरकार से मुक्ति चाहते हैं।
- पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
- जनता परेशान, हताश और निराश है, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- बिहार में गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है, लोग पलायन कर रहे हैं।
- भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए की असलियत पहचान चुकी है और अब बदलाव चाहती है।
संसद में पेश बिल पर टिप्पणी
जेल जाने पर पद से इस्तीफा देने संबंधी संविधान संशोधन बिल पर भी तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा –
“इन लोगों का एक ही काम है, ब्लैकमेल करना। यह कानून जदयू और चंद्रबाबू नायडू को घेरने के लिए लाया गया है।”


