सुल्तानगंज में स्वच्छता कर्मियों की आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्वच्छता प्रवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों ने राज्य स्तरीय आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दौरान सभी ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन किया।

सरकार पर दोहरी नीति का आरोप

स्वच्छता प्रवेक्षक मुक्ति कुमार ने कहा कि बिहार सरकार स्वच्छता कर्मियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। अब तक मानदेय में केवल आंशिक वृद्धि की गई है, जबकि कर्मियों की मुख्य मांग है कि उन्हें अंशकालिक से पूर्णकालिक किया जाए और मानदेय में उचित बढ़ोतरी की जाए।

आठ सूत्री मांगों में शामिल प्रमुख बिंदु

  • स्वच्छता प्रवेक्षक का मानदेय 20,000 रुपये किया जाए।
  • स्वच्छता कर्मी का मानदेय 10,000 रुपये किया जाए।
  • सभी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले।
  • सेवाओं का स्थायीकरण किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

कई कर्मी रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में अजय कुमार, विपिन कुमार, अभिनाष यादव, अभिषेक कुमार आलोक, अनुरंजन कुमार, सूरज कुमार, सानू कुमार, जयप्रकाश चौधरी, आशीष पटेल, अमरजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजकृत भारती, धीरज मेहरा, गौतम मिश्रा समेत कई स्वच्छता कर्मी शामिल रहे।


 

  • Related Posts

    नीतीश कुमार बिहार नहीं छोड़ेंगे: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले – राज्यसभा जाएं या नहीं, विकास का नेतृत्व यहीं से करेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading