IND vs WI: टीम इंडिया ने टेस्ट में दिखाई टी20 जैसी रफ्तार, 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में खेले जा रहे मैच में दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया एक अलग ही अंदाज में नजर आई। पहली पारी के आधार पर 183 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही लय बनाए रखी। टीम जल्द से जल्द एक सम्मानजनक लक्ष्य तक पहुंचना चाहती थी। ऐसे में कप्तान रोहित और जायसवाल ने तेजी से रन बनाए और इतिहास रच दिया।

सबसे तेजी से 100 रन बनाने वाली टीम बनी भारत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरी पारी में रोहित और ईशान की तेज पारी के चलते टीम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने मात्र 12.2 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया। ये क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 12.2 ओवर में ही 100 रन बना लिए हों। इसके पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पास था। जिसने 13.2 ओवर में 100 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेजी से 100 रन

12.2 – भारत vs वेस्टइंडीज, 2023

13.2 – श्रीलंका vs बांग्लादेश, 2001

13.3 – इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, 1994

13.4 – बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज, 2012

13.4 – इंग्लैंड vs पाकिस्तान, 2022

भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। त्रिनिदाद के क्ववींस पार्क ओवल में खेले जा रहे मैच में चौथे दिन के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जीत के लिए मिले 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76/2 का स्कोर बना लिया है।मैच के आखिरी दिन कैरेबियाई टीम को 289 रन की दरकार है, जबकि भारत को 8 विकेट निकालने जरूरी है।

  • Related Posts

    भागलपुर नगर निगम में ₹19 करोड़ का ‘फाइल’ कांड! बिना चर्चा पास कर दीं 6 बड़ी सड़कें; पार्षदों का ‘रण’ देख कमिश्नर ने लगाई रोक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *