IND Vs PAK: हार्दिक पांड्या का ‘काला जादू’! हाथ में गेंद लेकर मारी फूंक, अगली ही गेंद पर इमाम OUT

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच विश्व कप का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रहा है। पाकिस्तान ने काफी शानदार शुरुआत की है। इस मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान टीम की विकेट चटकाने के लिए टोटका का इस्तेमाल किया है। पांड्या का यह टोटका काम कर गया। पांड्या गेंद डालने से पहले बॉल को अपने दोनों हाथों में लेकर फूंक मारते दिखे। इसके अगले ही गेंद पर पांड्या को विकेट मिल गई।

पांड्या ने हाथ में गेंद लेकर मारी फूंक

हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर इमाम उल हक का विकेट चटका लिया। इमाम उल हक काफी सही बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन पांड्या ने उन्हें 38 गेंदों में 36 रन पर चलता कर दिया है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि इमाम जिस गेंद आउट हुए, उस गेंद से पहले पांड्या ने गेंद को दोनों हाथों में लेकर फूंक मारी। इसके बाद पांड्या ने गेंद डाली, तो इमाम ने कीपिंग कर रहे केएल राहुल को कैच थमा दिया। इस तर इमाम 36 के स्कोर पर चलते बने। हार्दिक पांड्या की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं कि पांड्या ने टोटके से इमाम को आउट किया है।

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *