IND Vs Aus: अनिल कपूर से दीपिका पादुकोण तक…, इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे सितारे

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच आज यानि 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सभी लोग इसको लेकर प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत मैच जीत जाए। सभी का दिल धक-धक कर रहा है। एक तरफ जहां यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन है, तो वहीं कई बॉलीवुड की हस्तियां भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं। सभी लोग भारत का हौसला बढ़ा रहे हैं।

रणवीर सिंह

अहमदाबाद पहुंचने वालों की लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह का है। रणवीर सिंह भारत का हौसला बढ़ाने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह नीले और सफेद रंग की जैकेट में नजर आए। अभिनेता ने जींस के साथ स्पोर्ट्स शूट कैरी किए थे और ब्लू कलर की कैप लगाई थी।

https://www.instagram.com/viralbhayani/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7eb2de6e-89bc-4db6-8942-f48d1945bda0&ig_mid=7AA40F45-1679-4CF0-A833-EA523DC14454

दीपिका पादुकोण

लिस्ट में दूसरा नाम दीपिका पादुकोण का है। दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ अहमदाबाद पहुंची हैं। उन्होंने भी नीली जर्सी पहनी हुई थी। दीपिका के पिता उनके साथ में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/viralbhayani/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a4dfe0f5-d1a2-4f3a-8ed0-95375d306ded&ig_mid=5F0CA398-1F8E-4FB3-8FD2-D0EFE462C4C1

वेंकटेश दग्गुबाती

साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती को भी सुबह सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वह ब्राउन कलर की जींस और शर्ट में नजर आ रहे थे। इसके साथ ही काला चश्मा पहनकर अभिनेता काफी डैशिंग लग रहे थे।

https://www.instagram.com/viralbhayani/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9470c0a5-b3c6-4530-a0e3-988379ec34bf&ig_mid=6E0CACAD-780C-4BBF-95BC-69EBDB172EC6

अनिल कपूर

झक्कास एक्टर अनिल कपूर को सुबह सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वह अहमदाहबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।

https://www.instagram.com/viralbhayani/?utm_source=ig_embed&ig_rid=00324214-fa5c-49be-84a0-2fc66b2237a8&ig_mid=DBC22B92-F47F-41F5-8E36-5B9AF2E3E952

सेमीफाइनल देखने पहुंचे थे ये सितारे

बता दें कि वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। ये मैच देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हस्तियों का जमावड़ा लग गया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, रजनीकांत और जॉन अब्राहम सहित कई हस्तियां मैच देखने पहुंची थीं।

  • Related Posts

    बांका में SP की ‘तबादला एक्सप्रेस’: 24 घंटे में दूसरा बड़ा एक्शन, 29 थानेदार और इंस्पेक्टर इधर-उधर; टाउन, अमरपुर और बेलहर के कप्तान बदले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की दमदार हुंकार, जीत के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *