RJD विधायक दल की बैठक में प्रो. चंद्रशेखर-सुनील सिंह को मिली ये नसीहत, लालू यादव ने दिए कई दिशा निर्देश

आज बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में आरजेडी चीफ लालू यादव ने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों को शख्त निर्देश दिए. लालू यादव ने पार्टी के बयानवीर नेताओं को मिली नसीहत देते हुए कहा है कि कोई भी बेवजह मीडिया में बयानबाजी ना करे. वहीं, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को भी हाईकमान से हिदायत मीडिया के सामने अनाप-सनाप ना बोलने की नसीहत दी गई है।

इतना ही नहीं आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह को भी मीडिया में बयानबाजी करने से बचने की नसीहत दी गई है. साथ ही ये भी तय किया गया है कि मीडिया में वही बयान देंगे जिन्हें पार्टी द्वारा अधिकृत किया गया है यानि कि पार्टी के प्रवक्ता ही अब मीडिया में बयान देंगे।

RJD विधायक दल की बैठक में प्रो. चंद्रशेखर-सुनील सिंह को मिली ये नसीहत, लालू यादव ने दिए कई दिशा निर्देश

आरजेडी विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह का बयान आया है.. उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा. कोई बयान नहीं दूंगा. जिसे बयान देने के लिए कहा गया है वह ही बयान देगा. उन्होंने यह भी कहा कि जबतक जान है तबतक लालू यादव के साथ आरजेडी में ही रहूंगा।

  • ये भी पढ़े..

    B-1 बॉम्बर से ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *