मुंगेर में क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर शातिरों ने उड़ाए 80 हज़ार रूपये, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर में शातिर अलग अलग हथकंडे आजमा कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज साइबर थाना में साइबर फ्राड के 02 मामले दर्ज किए गए। एक मामले में 80 हजार रुपए की निकासी की गई। जबकि दूसरे मामले में 10 हजार रुपए की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जमालपुर निवासी प्रोफेसर मुकेश कुमार ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने इंडसबैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 28 अक्टूबर को डिलेवरी ब्वाय कोरियर लेकर उसके घर पहुंचा।

कहा की डिलेवरी ब्वाय कोरियर रिसीव करा ही रहा था कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया। जिसमें बताया गया कि वह इंडसइंड बैंक से बोल रहा है की क्रेडिट कार्ड का लास्ट 7 डिजिट बताएं। इस पर आपको ओटीपी जाएगा। इसके बाद ही क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट होगा। उसने लास्ट 7 डिजिट का नंबर बताया। उसके मोबाइल पर ओटीपी आया। ओटीपी बताते ही उसके इंडसइंड बैंक के खाता से 80 हजार रुपए की निकासी 5 मिनट के अंदर हो गई। इस पर उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर में फोन कर इसकी जानकारी दी, जहां से साइबर थाना में शिकायत की बात कही गई।

दूसरी घटना कासिम बाजार थानान्तर्गत हसनगंज निवासी दुकानदार राजेश कुमार के साथ घटी। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि बिजली कंपनी से फोन आया। जिसमें बताया गया कि आपका बिल जमा नहीं हुआ है। इसलिए कनेक्शन काट दिया जाएगा। जब राजेश ने बताया कि उसका बिल हर माह जमा होता है तो फोन करने वाले ने बताया कि पुराना ऐप बदल गया है। नया ऐप आया है आपको भेज रहे हैं। इसके बाद उसके मोबाइल पर जूहू ऐप लोड करवाया। ऐप लोड कराने के दौरान कुछ नंबर दाबने को कहा और दस मिनट में ही उसके बैंक आफ बड़ौदा के खाता से 10 हजार रुपए की निकासी हो गई।

साइबर थाना प्रभारी प्रभात रंजन ने बताया कि साइबर फ्राड का दो मामला दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि किसी भी अनजान नंबर के मैसेज पर कोई रिप्लाई नहीं करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *