शुरूआती रुझानों में चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास ) ने बनाई बढ़त, वीणा देवी को मिल रही काटें की टक्कर

लोकसभा चुनाव के 7 चरणों के मतदान के बाद आज फैसले का दिन है। बिहार के 40 सीटों पर 35 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए की बात करें तो बिहार में बीजेपी 17, जदयू 16, लोजपा(रा) 5, हम1और रालोमो 1 पर चुनाव लड़ी। वहीं आज लोजपा(रा) के चीफ चिराग पासवान के लिए अग्निपरीक्षा का दिन है। ऐसे में शुरूआती रुझान में चिराग पासवान की पार्टी सभी सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

चिराग पासवान की लोजपा (रा) समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई, वैशाली और हाजीपुर से चुनाव लड़ी। खबर लिखे जाने तक चिराग के सभी प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। समस्तीपुर से पहली बार चुनाव लड़ रही अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी आगे चल रही हैं। वहीं हाजीपुर से चिराग पासवान आगे हैं। वैशाली से वीणा देवी 3आगे हैं। खगड़िया से राजेश वर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं जमुई जहां से चिराग पासवान के जीजा अरूण भारती चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर,  बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह पिछड़ गए हैं। मतगणना में महागठबंधन समर्थित सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय 2103 वोटों से आगे निकल गए हैं।  इसी तरह खबर लिखे जानें तक महराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के जनार्दन सिग्रीवाल आगे निकले। अररिया से बीजेपी के प्रदीप सिंह आगे। उजियारपुर सीट से राजद के आलोक मेहता दो हजार वोट से आगे है।

  • Related Posts

    बिहार में SC-ST छात्रों की बदलेगी तकदीर! पटना से पूर्णिया तक बिछा ‘शिक्षा का किला’; कुमार रवि बोले- “अब पढ़ाई के साथ मिलेगा घर जैसा माहौल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कला प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! ‘भारतीय नृत्य कला मंदिर’ में नए सत्र का नामांकन शुरू; कथक, भरतनाट्यम से लेकर गिटार तक… अब घर बैठे निखारें अपना हुनर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *