पटना में दहेज के लिए पहले मारा-पीटा नहीं बनी बात तो कर दी विवाहिता की हत्या

बिहार के पटना जिले में मनेर के पास भिखाबांध दयालचक में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रविवार को स्वजन को सौंप दिया। मृतका के पति विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

और पैसों के लिए ससुराल के लोग करते थे प्रताड़ित

जानकारी के अनुसार, पटना जिले के ही दनाड़ा विक्रम निवासी ललन साव ने पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी मनेर भिखाबांध दयालचक के निवासी बबन साव के पुत्र विक्की से 7 मई 2021 को की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज में और रकम व सामान मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

समझौता के बावजूद नहीं बनी बात

ललन साव के पुत्र रंजन के अनुसार उन्होंने उपहार स्वरूप अपने बहन को 6,35000 रुपये के गहने एवं अन्य सामग्री दिए थे जिसके बाद भी उसके ससुराल वालों का मन नहीं भरा और कई बार मारा-पीटा व उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद समझौता एवं पंचायती के बाद फिर से उसे घर में रखा।

रंजन ने आगे बताया कि कई बार विवाहिता की हत्या का प्रयास हुआ। बीती रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की तबीयत खराब है। इसके बाद भागे भागे जब वह पहुंचे तो पहले अस्पताल में भर्ती की बात कही गई जब अस्पताल पहुंचे तो कहा गया कि उनकी बहन अब नहीं रही। उसका शव एम्बुलेंस में रखा था। घटना के बाद ससुराल के नामजद से आरोपित फरार बताए जाते हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *