पटना में 6 इंच जमीन के लिए हैवान बना भतीजा.. चाची समेत दो की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

फतुहा (पटना)। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे महज छह इंच जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे ने अपनी ही चाची और बीच-बचाव करने आए एक ग्रामीण को गोली मार दी। इस सनसनीखेज वारदात में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों और घायलों की पहचान

  • राजमंत्री देवी (50) — पत्नी, श्रवण प्रसाद (मौके पर मौत)
  • देव सागर प्रसाद — ग्रामीण (पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत)
  • राजन प्रसाद — राजमंत्री देवी का पुत्र (हाथ में गोली, रेफर)

क्या हुआ घटनास्थल पर?

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह अचानक फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर सड़क किनारे पहुंचे तो राजमंत्री देवी का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में दूसरा घायल ग्रामीण भी दम तोड़ बैठा। हमलावर भीड़ जुटते देख फरार हो गया।

वर्षों पुराना विवाद बना वजह

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि दो सगे भाइयों—श्रवण प्रसाद और राजकुमार प्रसाद—के बीच छह इंच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह श्रवण प्रसाद विवादित जमीन पर पिलर लगवा रहे थे। तभी राजकुमार का बेटा शिवम वहां पहुंचा और निर्माण रोकने को लेकर झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान शिवम ने फायरिंग शुरू कर दी।

मौके से हथियार बरामद, SIT गठित

पुलिस ने आरोपी के घर से दो कट्टा, एक तलवार, एक बाइक और एक खोखा बरामद किया है। मामले के त्वरित खुलासे के लिए फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में SIT गठित की गई है। आरोपी शिवम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। घटना के बाद से आरोपी के परिजन भी फरार बताए जा रहे हैं।

प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार, फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading