मुजफ्फरपुर में लहंगे के लिए लड़की ने शादी से किया इंकार, जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरपुर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। जब महज एक लहंगे के लिए एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की के बहन से लड़के की शादी कराई जाने लगी। जिसका शादी करने पहुंचें लड़के ने विरोध किया और शादी से लडके ने इंकार कर दिया। पूरे मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के बनकट गांव का है। जहाँ जिले के गायघाट थाना क्षेत्र से बारात पहुची थीं और जयमाला का कार्यक्रम शुरू हो चुका था।तभी लड़के की नजर लड़की पर पड़ी। जिसके बाद लड़के ने शादी से इनकार कर दिया और लड़के ने लड़की पक्ष वालों पर यह आरोप लगा दिया कि जिस लड़की को शादी के लिए दिखाया गया था। उस लड़की से शादी नहीं कराई जा रही है। जिसके बाद वहां कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामले को संभाला।

पुलिस के द्वारा जांच के दौरान यह बातें सामने आई की उक्त लड़के से जिस लड़की की शादी होनी थी। उस लड़की ने अपने परिजनों से महंगे दाम के लहंगे की डिमांड की थी। लेकिन परिजनों के द्वारा लहंगा कम दाम का लाया गया था। इसके बाद नाराज लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों के बीच सबसे बड़ी समस्या यह थी कि अब बारात का क्या करेंगे। काफी समझाने के बाद भी एक तरफ जहां लड़की मानने को तैयार नहीं थी तो वहीं दूसरी तरफ बारात भी दरवाजे पर पहुंच चुका था।

काफी समझाने के बाद भी जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई और बारात दरवाजे पर पहुंच गइ तो फिर लड़की के परिजनों ने लड़की की छोटी बहन को ही स्टेज पर तैयार कर शादी के लिए पहुंचा दिया। जहां जयमाला के दौरान लड़के की नजर उस लड़की पर पहुंच गई। जिसके बाद शादी करने पहुंचे लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं लड़की पक्ष वालों पर लड़की बदलने का आरोप भी लगा दिया।

इसके बाद मामला स्थानीय थाना के पास पहुंचा। पूरे मामले की सूचना प्राप्त होते ही बरुराज थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और फिर लड़की को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी करवाया। जिसके बाद लड़की शादी करने के लिए तैयार हुई। फिर दोनों की विधि विधान के अनुसार शादी करा कर लड़की को ससुराल के लिए रवाना कर दिया गया। जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…