मुंगेर में बाइक सवार बदमाशों ने दो नाबालिगों का किया अपहरण, रातभर पहाड़ पर बंधक बनाकर पीटा

मुंगेर (जमालपुर)। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नया टोला केशोपुर (जहांगीरा) में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार चार बदमाशों ने दो नाबालिग लड़कों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। आरोप है कि बदमाश दोनों को सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गए, जहां रातभर बंधक बनाकर मारपीट की गई।

पीड़ितों के परिजनों के अनुसार, बुधवार को दोनों नाबालिगों को छोड़ा गया। परिवार का दावा है कि बदमाशों ने रिहाई से पहले फिरौती भी ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पूर्व पार्षद का बेटा भी शामिल

अपहृत नाबालिगों की पहचान नया टोला केशोपुर निवासी और नगर परिषद जमालपुर के वार्ड नंबर 35 के पूर्व पार्षद शंभु पासवान के पुत्र सत्यमेव कुमार उर्फ कृष तथा रंजीत पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों ने ईस्ट कॉलोनी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन मिला है। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अपहरण, मारपीट और फिरौती के आरोपों की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    जदयू का बड़ा एक्शन: बांका सांसद गिरधारी यादव पर गिरी गाज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading