Land For Job Scam मामले में लालू यादव को पैदल जाना पड़ा ED ऑफिस, बेटी बोली..मेरे पापा को कुछ हुआ तो …

लालू यादव से जमीन के बदले नौकरी घोटाले के आरोपों को लेकर आज ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम पिछले तीन घंटे से लालू यादव से पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजद के विधायक, विधानपार्षद और खुद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती बाहर में बैठी हुई है। इन सब के बीच ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव के साथ आज कुछ अजीबोगरीब वाकया हुआ।  लालू प्रसाद की गाड़ी को ED के कैंपस में प्रवेश नहीं मिला। आधे घंटे तक ED गेट पर उनकी गाड़ी खड़ी रही।

वहीं, गाड़ी में बैठे इंतजार करने के बाद लालू यादव को गाड़ी से उतरकर आखिरकार पैदल ही ED कैंपस में दाखिल होना पड़ा। इस बीच ED दफ्तर के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा।  लालू के साथ ED दफ्तर में अंदर गईं उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती को ED अधिकारियों ने बाहर निकाल दिया। ED दफ्तर से मीसा भारती को आखिरकार बाहर आना पड़ा।

ऐसे में इस पुरे घटनाक्रम पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार ईडी के अधिकारियों की ओर से किया गया। रोहिणी ने कहा है कि, ‘आप सब को पता है पापा की हालात, बिना सहारे चल नहीं सकते फिर भी बिना उनके सहायक के गेट के अंदर घुसा लिया’।

रोहिणी ने लोगों से इस सिलसिले में मदद मांगी है। रोहिणी ने कहा कि ईडी के अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी उनकी बहन मीसी भारती को एक सहायक के तौर पर अंदर नहीं जाने दिया। रोहिणी ने कहा है कि ‘अगर मेरे पापा को खरोच आया तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा’. रोहिणी ने उनके शब्दों को नोट कर रख लेने की बात की है।

साथ ही रोहिणी ने लालू प्रसाद यादव को कुछ भी होने परइसका ज़िम्मेदार ‘गिरगिट’ के साथ-साथ सीबीआई, ईडी और इनके ‘मालिक’ को कहा है. गिरगिट से रोहिणी का इशारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ था। नीतीश कुमार ने कल ही महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया। वहीं ईडी का मालिक राष्ट्रीय जनता दल गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी को कहती रही है।

Related Posts

बिहार पंचायत चुनाव में लागू होगा नया आरक्षण रोस्टर, मंत्री दीपक प्रकाश का बड़ा बयान

Share Add as a preferred…

Continue reading
ईद पर निशांत कुमार का बड़ा सियासी संदेश, इमारत-ए-शरिया पहुंचकर साधा संतुलन

Share Add as a preferred…

Continue reading