ससुराल में जीजा ने साले की गोली मारकर ले ली जान, पति-पत्नी के झगड़े के बीच आना पड़ा भारी

कैमूर में एक युवक ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया। युवक ससुराल पहुंचा था और वहां पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। दोनों के बीच झगड़ा देखकर युवक बीच बचाव करने पहुंचे तभी जीजा ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

दरअसल, पूरा मामला भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव का है। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी हरेराम तिवारी के बेटे गोलू तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ससुराल आए युवक अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ता देख जब साला बीच बचाव करने पहुंचा तो अपने पास रखे कट्टे से जीजा ने साले को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।

परीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक से भाग रहे जीजा को धर दबोचा और उसके पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और खोखा को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    मालदा रेल मंडल में ‘महिला शक्ति’ का सम्मान: ‘Give to Gain’ थीम पर मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ट रेल कर्मियों को मिला नकद पुरस्कार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुपौल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात: 569 करोड़ से अधिक की 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *