गाजियाबाद में बिहार के इंजीनियर को पिटाई के बाद तीसरी मंजिल से फेंका

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र की निधिवन सोसाइटी में पड़ोसियों ने फ्लैट में घुसकर मारपीट के बाद गया(बिहार) निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋषिराज को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

इंजीनियर के चाचा ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इंजीनियर की रीढ़, पैर और आंख के नीचे की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रींस एन्क्लेव न्यू शांतिनगर निवासी रामानंद का कहना है कि भतीजा उनके बराबर में निधिवन सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रहता है। 20 सितंबर की रात ऋषिराज उनके यहां से खाना खाकर गया था। तभी पड़ोस वाले फ्लैट के अंकित कुमार, कृष्णवीर, सोनू, आयुषी और एक अज्ञात ने ऋषिराज के फ्लैट पर पहुंच मारपीट शुरू कर दी।

तीसरी मंजिल से धक्का देकर फरार हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…