बिहार में तो हद हो गई, शराब पीकर झंडा फहराने पहुंच गया हेडमास्टर; स्कूल में हो गया भारी बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर से गणतंत्र दिवस की एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जो शराबबंदी की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। यहां एक स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर झंडा फहराने के लिए स्कूल पहुंच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और हेडमास्टर को स्कूल से ही अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर रामपुर हरि थाना क्षेत्र का है, जहां मीनापुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी के हेडमास्टर द्वारा शराब पीकर झंडातोलन करने पहुंचा था। हेडमास्टर शराब के नशे में इतना धुत था कि झंडा फहराने के दौरान उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय विधायक मुन्ना यादव को दी। जिसके बाद विधायक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस जब स्कूल पहुंची तो पाया कि हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल में झूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूल का हेड मास्टर शराब के नशे में झंडा फहराने पहुंचा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत रद्द, गृह मंत्रालय के फैसले से जल्द मिल सकती है रिहाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, दुबई में भी गिरी प्रोजेक्टाइल का मलबा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *