बिहार में आज से लेकर 2024 अंत तक ‘विशेष सचिव से लेकर अपर सचिव-संयुक्त सचिव’ स्तर के बड़ी संख्या में अफसर होंगे सेवानिवृत, पूरी सूची देखें…..

बिहार में इस साल के शुरूआती दिनों में बड़ी संख्या में अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई थी. साल के अंत-अंत तक बड़ी संख्या में ऐसे अधिकारी सेवानिवृत भी होंगे. इनमें विशेष सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी शामिल हैं. इनमें से कई तो आज यानि 31 मई को ही सेवानिवृत हो रहे हैं. आज यानि 31 मई से लेकर 31 दिसंबर तक डेढ़ दर्जन अधिकारी सेवानिवृत होंगे.

विशेष सचिव एवं समकक्ष स्तर के जो पदाधिकारी इस वर्ष सेवानिवृत्ति होंगे उनमें परिवहन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सुधीर कुमार हैं. ये अगले महीने 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति होंगे. इनके अलावे बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव गयासुद्दीन अंसारी भी 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति होंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय में निदेशक उर्दू मोहम्मद इमरान इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर को रिटायर होंगे. आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव खुर्शीद अकरम 30 जून को सेवानिवृत्ति होंगे. उद्योग विभाग में विशेष सचिव भूपेंद्र प्रसाद यादव 30 सितंबर 2024 और सहरसा के एडीएम ज्योति कुमार 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्ति होंगे .

अपर सचिव एवं समकक्ष स्तर के अधिकारियों में सहकारिता विभाग की उप सचिव रिचा कमल भी आज यानी 31मई को सेवानिवृत्ति हो रही हैं. संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी में पटना के एडीएम विशेष कार्यक्रम सत्येंद्र कुमार मिश्रा 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्ति होंगे. इनके अलावे अपर समाहर्ता लोक शिकायत बेगूसराय कृष्ण कुमार सिंह 31 दिसंबर 2024 , अपर जिला दंडाधिकारी भोजपुर मनोज कुमार झा 31 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं. रोहतास के अपर जिला दंडाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह 31 दिसंबर 2024, शिवहर के अपर जिला दंडाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह 30 जून 2024 को सेवानिवृत होंगे.

राज्य महादलित आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी अंजय कुमार राय भी 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति होंगे. ये बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के अधिकारी हैं. वहीं उपसचिव एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों में कंफेड के उप महाप्रबंधक वकील प्रसाद सिंह 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत होंगे. पर्यटन निदेशालय में उपनिदेशक प्रदीप कुमार गुप्ता 31 जुलाई 2024 और निगरानी विभाग में उप सचिव मोहम्मद जहांगीर आलम 31 मई 2024 को सेवानिवृत होंगे. अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारियों में भागलपुर के अपर समाहर्ता अजय कुमार सिंह 23 जून 2024, बिहार लोक सेवा आयोग में उप सचिव मृत्युंजय कुमार 31 अक्टूबर 2024 को रिटाय़र करेंगे.

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *