बिहार में पारदर्शी व्यवस्था से किसानों तक पहुंचा गुणवत्तायुक्त बीज, 17.79 लाख किसानों को मिला 6.65 लाख क्विंटल बीज

पटना। बिहार सरकार ने रबी मौसम में किसानों को समय पर और अनुदानित दर पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य के 17.79 लाख किसानों के बीच अब तक 6.65 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है। यह वितरण कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य के सभी जिलों में किया गया है।

रबी सीजन में किसानों को गेहूं, चना, मसूर, अलसी, मटर, सरसों, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, हरा मटर समेत अन्य फसलों के बीज दिए गए हैं।

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का बयान

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत समय पर बीज उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे तय समय पर बुआई कर सकें और उत्पादन बढ़ा सकें।

उन्होंने बताया कि रबी 2025–26 के लिए राज्य में सभी फसलों के लिए 2.39 लाख क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए करीब 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन कार्यक्रम चलाया जाएगा।

5 बड़े और 8 मिनी बीज प्रसंस्करण केंद्र

कृषि मंत्री ने बताया कि रबी वर्ष 2025–26 के दौरान राज्य के

  • 5 मुख्य बीज प्रसंस्करण केंद्रों और
  • 8 मिनी प्रसंस्करण केंद्रों पर

कुल 2,30,126.84 क्विंटल बीज का प्रसंस्करण किया गया। इसके बाद 2,06,398.28 क्विंटल गुणवत्तायुक्त प्रसंस्कृत बीज किसानों के लिए तैयार किया गया।

खरीफ की तैयारी भी शुरू

सरकार ने अब आगामी खरीफ मौसम की तैयारी भी शुरू कर दी है। मंत्री ने बताया कि विभिन्न फसलों के कच्चे बीज का संग्रहण कार्य शुरू हो चुका है। फिलहाल राज्य के 12 जिलों में 18 संग्रहण केंद्रों पर बीज संग्रह किया जा रहा है।

सरकार का दावा है कि इस पहल से न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी सुधार होगा और बिहार कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…