भागलपुर में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत फॉर्म भरने को लेकर छात्राओं की लगी लंबी कतार

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी ग्रेजुएट छात्राओं को सरकार के द्वारा पच्चास – पच्चास हजार रुपए की राशि दी जा रही है. इसके लिए पहले आवेदन ऑनलाइन किया जा रहा था लेकिन अचानक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से एक फरमान जारी हुआ और वह ऑफलाइन फॉर्म भरने लगा.

जिससे फॉर्म भरने में छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में लंबी कतारे लग गई और घंटों छात्राओं को लाइन में कड़ी मसक्कत करना पड़ा फिर भी घंटों लाइन में लगी छात्राओं का काम नहीं हो सका जिससे परेशान छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.

वही सुगमता से फॉर्म भरने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन दावे तो कर रही है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही बयां हो रहा है, वहीँ परेशान छात्रों का कहना है हम लोग घंटों से लाइन में खड़े हैं लेकिन काउंटर बंद है जिससे हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अचानक इस तरह नियमों में फेर बदल कहीं से सही नहीं है।

  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *