भागलपुर में भाई से झगड़ा करने के बाद बहन ने खाई कीटनाशक दवा, अस्पताल पहुंचते ही मृत्यु

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की एक किशोरी ने अनाज की गोली (कीटनाशक दवा)खा ली। जिससे उसकी जान चली गई। मृतक किशोरी की पहचान कमालपुर निवासी बीबी निशा की पुत्री 16 वर्षीय अफसाना के रूप में की गई है। मृतक किशोरी की मां कहती है कि विगत रात्रि करीब 9 बजे बहन से घरेलू कार्य को लेकर नोंक-झोंक हुई।

इनका तबीयत पहले से थोड़ा गड़बड़ था। घर में चूहे को देने के लिए अनाज की गोली रखी थी। तभी बहन का गुस्सा सिर पर सवार था। बच्ची ने कीटनाशक दवा खा ली।आनन फानन में पहले सन्हौला रेफरल अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल पहुंचते ही अफसाना की मृत्यु हो गई।

वहीँ भागलपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का फंदे से लटकता शव बरामद हुआ है। घटना जोकसर थाना क्षेत्र के दीप नगर काली ठाकुर लेन गंगा किनारे का है। मरने वाले की पहचान सुमित चौधरी के पत्नी काजल देवी (35) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हत्या कर शव को लटकाया गया है। मृतिका के शरीर के कपड़े भी फटे हुए हैं। शव गमछी के सहारे बास के ठाठ में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी लोगों ने पति को दिया।

सूचना के बाद पति घटना स्थल पर पहुंचे पड़ोस के ही लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मालूम हो की  पति सुमित चौधरी ई- रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते है। घर में महिला अकेली थी। तीनों बच्चे ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मामले को लेकर मृतिका की मां रेखा देवी ने बताया कि बिहार सरकार के जमीन पर वह वर्षों से रह रही थी। लोन से पैसा उठाकर रवि और संतोष नामक व्यक्ति को दिया था। दोनों की मृत्यू हो चुकी है। लेकिन अब जमीन पर रहने के लिए  फुटबा नामक शख्स पैसा देने को लेकर  दबाव बना रहे हैं।

फुटबा ने मृतिका काजल देवी को 8 दिन का समय दिया था और घर को खाली करने के लिए कहा था। मृतिका की मां ने आगे बताया कि आसपास के लोगों ने मिलकर उनकी हत्या कर शव को लटकाया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव को फंदे से नहीं उतारा गया था। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    बिहार में शिक्षक ट्रांसफर पर बड़ा फैसला: 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले फिलहाल रोके गए, नई नीति से होगा संतुलित वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ‘मॉडल’ पर NDA में तकरार: ‘सम्राट मॉडल’ बयान से बढ़ा विवाद, JDU के तीखे जवाब के बाद BJP प्रवक्ता ने पोस्ट हटाया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading