बेतिया (गौनाहा) | गौनाहा प्रखंड के सिठी जगरनाथपुर गांव में ममता शर्मसार हो गई। यहां एक 40 वर्षीय महिला संभा देवी (पति: योगेन्द्र मांझी) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसके बड़े बेटे ने बाइक की मांग पूरी न होने पर अपनी ही मां को पीट दिया था।
बाइक के लिए मां पर उठाया हाथ
ग्रामीणों के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है।
- संभा देवी का बड़ा बेटा वासुदेव कुमार अपनी मां से बाइक मांग रहा था।
- मां ने किसी कारणवश मना कर दिया।
- इस पर कलयुगी बेटा आग-बबूला हो गया और उसने अपनी मां की पिटाई कर दी।
रस्सी लेकर निकली, सुबह जंगल में लटकता मिला शव
बेटे द्वारा की गई पिटाई और अपमान को संभा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं।
- बुधवार देर शाम ही वह घर से एक रस्सी लेकर निकल गई थीं।
- परिजन रात भर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
- गुरुवार सुबह 6 बजे गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर वीटीआर (VTR) के जंगल में उनका शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और लोग बेटे की इस हरकत को कोस रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


