बांका में नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने किया यौन शोषण, मां भी गिरफ्तार

बांका। बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर यौन शोषण और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि बच्ची की अपनी मां भी इस जघन्य अपराध में शामिल पाई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने संस्था से मांगी मदद

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग ने साहस दिखाते हुए व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से मुक्ति निकेतन संस्था से संपर्क किया और अपनी पीड़ा साझा की। संस्था के सचिव चिरंजीव कुमार सिंह ने बताया कि दिसंबर 2024 से बच्ची अपने सौतेले पिता की हैवानियत झेल रही थी। लगातार यौन शोषण और मारपीट से वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी।

चाइल्डलाइन और पुलिस की तत्परता

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुक्ति निकेतन और चाइल्डलाइन बांका की टीम ने तुरंत आनंदपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया और उसकी मां एवं सौतेले पिता दोनों को हिरासत में ले लिया।

जांच जारी, इलाके में आक्रोश

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस घिनौनी वारदात को लेकर पूरे इलाके में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…