बांका में राजद नेता भूदेव चौधरी के बेहद करीबी के साथ अपराधियों ने हथियार के बल पर की लूटपाट

बांका के इन दिनों अपराधियों का हौसले बुलंद है। आए दिन लूटपाट व गोलीबारी और अपहरण हत्या की घटनाएं आम हो गई है। ताजा मामला रजौन थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ राजद के प्रदेश सचिव व धोरैया विधायक भूदेव चौधरी के बेहद करीबी नयन सिंह नटवर के साथ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद में नयन सिंह नटवर ने रजौन थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज की है।

जानकारी के बाद रजौन पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस को दिए गए आवेदन में नयन सिंह नटवर ने कहा है कि गुरुवार की रात को रजौन बाजार से दवा खरीद कर भूसिया लीलातरी सड़क मार्ग से अपने घर मंझौनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। जैसे ही भूसिया गांव के पास पहुंचा दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जबरदस्ती रोका।

मोटरसाइकिल रोका और दोनों अपराधियों ने धक्के देकर गिरा दिया तथा मोटरसाइकिल, मोबाइल व पॉकेट से 5750 रुपया छीनकर हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने को कहा।

नयन वहां से किसी तरह जान बचाकर रजौन थाना पहुंचा और घटना का आवेदन थानाध्यक्ष को दिया। इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही रात से ही पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…