अररिया में सास-बहू को बंधक बना लाखों की लूट

नरपतगंज (अररिया)। नरपतगंज प्रखंड के घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या तीन में शुक्रवार की रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने घर घुसकर सास-बहू को बंधक बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

घायल महिला संध्या देवी की सास बुलंती देवी ने पुलिस को बताया कि रात्रि में अचानक आधा दर्जन बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने सास-बहू को बंधक बना दिया एवं घर में रखे नकदी, जेबरात सहित अन्य कीमती सामान को लूट कर फरार हो गये। इस दौरान विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट भी की। बदमाशों ने नकदी समेत घर में रखे करीब आठ लाख से ज्यादा के सामान लूट लिए।

  • ये भी पढ़े..

    रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर का भव्य सम्मान समारोह, सेवा और समर्पण के लिए कई सदस्य हुए सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस, शाहजंगी में पहलाम के साथ शांतिपूर्वक संपन्न

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *