अररिया में शादी का झांसा देकर किशोरी से 6 महीने तक दुष्कर्म, छठ पूजा के दिन भी जबरन की हैवानियत

अररिया के फारबिसगंज में एक 13 साल की नाबालिग के साथ उसी गांव के 15 साल के किशोर द्वारा शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। छठ पूजा के दिन शाम को करीबन पौने सात बजे वह घर लौट रही थी। इसी बीच युवक द्वारा दोबारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज केस में कहा गया है कि गांव में छह माह तक जबरन दुष्कर्म के कारण वह फारबिसगंज स्थित अपने ननिहाल आ गई। आरोपित युवक यहां भी आ धमका।

छठ के दिन भी आरोपित ने किया दुष्कर्म

छठ घाट से नाना के घर जा रही थी, इसी क्रम में आरोपित युवक जबरन बांस की झाड़ी में लेकर चला गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीण दोनों को पकड़ कर गांव लाए और उनके स्वजनों को सूचना देकर बुलाया गया।

पंचायत में मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

ग्रामीणों द्वारा पंचायती की बात करते हुए पीड़िता ने आवेदन में उनके घर से पांच लोगों के पंचायत में आने की बात कही है। आवेदन में आरोपित युवक समेत उनके परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पंचायती के दौरान आरोपित ने शादी के एवज में दो लाख ग्यारह हजार रुपया देने के बाद शादी के लिए राजी होने की बात कही गई है। आवेदन में  कहा है कि पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों के द्वारा मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज करते हुए आरोपित नाबालिग को हिरासत में लेने की बात कही है।

  • Related Posts

    बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: मुखिया अवधेश साह 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *