पूर्णिया के अमौर थाना में हवलदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कमरे में मिला शव; फॉरेंसिक जांच शुरू

अमौर (पूर्णिया)। अमौर थाना में तैनात हवलदार आलमनाथ भूइयां (55) ने बुधवार सुबह अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली गले के आरपार हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक मूल रूप से झारखंड के चाईबासा के रहने वाले थे।

नाश्ता देने पहुंचे कर्मचारी ने देखा, कमरे में पड़े थे लहूलुहान

घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह नाश्ता लेकर उनके कमरे पर पहुंचा। दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो हवलदार जमीन पर गिरे पड़े थे और खून फैला हुआ था। इसके बाद कर्मचारी ने शोर मचाया, जिस पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी गई।

कई थानों की पुलिस पहुंची, कमरा किया गया सील

सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष केके सौरभ समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

मौके से हवलदार की सर्विस राइफल (कार्बाइन) और एक खोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

पांच महीने पहले हुई थी पोस्टिंग, पत्नी इलाज के लिए घर पर

पुलिस के अनुसार आलमनाथ भूइयां की पोस्टिंग करीब पांच महीने पहले अमौर थाना में हुई थी। कुछ समय पहले तक उनकी पत्नी भी उनके साथ रह रही थीं, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण इलाज के लिए घर गई हुई थीं।
सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत भी हुई थी और उस समय तक सब सामान्य बताया जा रहा है।

एसडीपीओ बोले— प्रथम दृष्टया आत्महत्या, लेकिन जांच जारी

एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि गले में गोली आरपार होने के स्पष्ट निशान हैं। हालांकि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बीजेपी के आरोपों पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- जांच कराइए, घबराहट किस बात की?

    Share Add as a preferred…

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…